Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पटना में BJP नेता की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात… “सु”शासन पर सवाल ?…

पटना में सोमवार सुबह बीजेपी नेता की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना पटना सिटी के मंगल तालाब के पास मनोज कमलिया गेट की है. सुबह-सुबह हुई फायरिंग से राजधानी दहल उठी. मृतक की पहचान बीजेपी नेता श्याम सुंदर उर्फ मुन्ना शर्मा के रूप में की गई है.

घटना सुबह 4 बजे के आसपास की बताई जा रही है. श्याम सुंदर मनोज कमलिया गेट के पास पहुंचे ही थे कि अपराधियों ने गोली मार दी. श्याम सुंदर बीजेपी से पटना सिटी चौक के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष थे.

इस मामले में मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि सुबह 6 बजे सूचना मिली कि एक व्यक्ति हैं जिनका नाम मुन्ना शर्मा है उनकी अपराधियों ने हत्या कर दी है. उनके परिजन अस्पताल ले गए थे लेकिन उनकी मृत्यु हो गई. घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है. अनुसंधान किया जा रहा है. घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी….

हालांकि यह जांच का विषय है कि घटना लूटपाट की नीयत से की गई है या फिर कोई साजिश है. क्योंकि यह बात भी सामने आ रही है कि मृतक मुन्ना शर्मा के गले में चेन थी. गोली मारने वाले नहीं ले गए हैं. पीछे से सिर में एक गोली मारी गई है और एक ही गोली से मौत हो गई है. अब जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा कि घटना के पीछे क्या वजह है.

Related posts

कैमूर में दर्दनाक सड़क हादसा, महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी ट्रक से टकराई, 3 की मौत

Bihar Now

प्रेमिका के घर पहुंचने पर एक आशिक युवक की जमकर पिटाई,हालात बेहद नाजुक …

Bihar Now

गांधी जयंती के अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, बच्चों ने की खूबसूरत प्रस्तुति

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो