Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार उपचुनाव : इमामगंज से दीपा मांझी ने मारी बाजी, बांकी तीनों सीटों पर NDA आगे…

बिहार की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित हो रहे हैं. मतगणना शुरू हो चुकी है. रामगढ़, तरारी, बेलागंज और इमामगंज उपचुनाव में बिहार के दोनों गठबंधनों के साथ-साथ प्रशांत किशोर की नई नवेली पार्टी जन सुराज ने भी ताल ठोकी. इस चुनाव को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है.

यही कारण है कि प्रशांत किशोर सहित एनडीए और महागठबंधन ने उपचुनाव में भी पूरा जोर लगाया. इमामगंज से जीतने राम मांझी की बहू ने जीत दर्ज कर ली है …. वहीं और तीन सीटों पर NDA आगे चल रही है …

विधानसभा सीट एनडीए महागठबंधन अन्य
रामगढ़ भाजपा के अशोक सिंह राजद के अजीत सिंह बसपा के पिंटू यादव
तरारी भाजपा के विशाल प्रशांत भाकपा माले के राजू यादव जनसुराज की किरण देवी
बेलागंज जदयू की मनोरमा देवी राजद के विश्वनाथ यादव जनसुराज के उम्मीदवार मो. अमजद
इमामगंज हम की दीपा मांझी राजद के रौशन मांझी जनसुराज के उम्मीदवार डॉ. जितेंद्र

इमामगंज विधानसभा से आठवें राउंड का रुझान आ गया है। इसमें केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू और हम की प्रत्याशी दीपा कुमारी पहले नंबर पर चल रही हैं। उन्हें 38064 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर राजद प्रत्याशी रोशन कुमार मांझी हैं। उन्हें 34346 वोट मिले हैं। वहीं तीसरे नंबर पर जनुसराज पार्टी के प्रत्याशी जितेंद्र पासवान हैं। उन्हें 28025 वोट मिले हैं।

बिहार के तरारी में हुए उपचुनाव के जो नतीजे आज आ रहे हैं, उसके मुताबिक अभी तक यहां इस सीट से भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है…

बिहार उपचुनाव में रामगढ़ में बीएसपी उम्मीदवार सतीश सिंह यादव आगे चल रहे हैं. इस सीट से आरजेडी के नेता जगदानंद सिंह के बेटे अजीत सिंह उम्मीदवार हैं. उनके भाई सुधाकर सिंह बक्सर से लोकसभा सांसद हैं.

बिहार में चार विधानसभा सीट तरारी, इमामगंज, बेलागंज और रामगढ़ पर हुए उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है. इन सीट पर मतदान 13 नवंबर को हुए थे. नतीजे सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग), ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) और नवगठित जन सुराज पार्टी के लिए महत्वपूर्ण हैं.

Related posts

I.N.D.I.A ने ली है सनातम धर्म को मिटाने की सुपारी, पटना से मुंबई तक व्याकुल होकर घूम रहे हैं… सुशील मोदी बोले- इंडिया माता की जय करें; जदयू-राजद ने बताया संविधान और वैज्ञानिकों का आपमान….

Bihar Now

वैशाली में बड़ा हादसा, 8 की मौत,कई घायल… मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने व्यक्त की शोक संवेदना…

Bihar Now

ED की कार्यशैली पर RJD ने खड़े किए सवाल, कहा – लैंड फॉर जॉब मामले में ईडी द्वारा दायर चार्जशीट में महिलाओं का नाम दाखिल करना‌ अति की पराकाष्ठा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो