Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्ररमतोराजनीतिराष्ट्रीय

बिहार के 27 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, भारी बारिश के साथ 60 KM की स्पीड से चलेगी आंधी

बिहार में कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है, लेकिन आज और कल मौसम करवट ले सकता है और बारिश होने की संभावना है। पूरे बिहार में 17 और 18 अप्रैल को भारी बारिश की संभावना है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के लोगों को अलर्ट करते हुए बताया कि राज्य में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बिजली गिरने की भी आशंका है। आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस चेतावनी के बाद कंट्रोल रूम से पूरे बिहार की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

आईएमडी के अनुसार, इन जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी है। इसके अलावा सुपौल, बांका, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर और जमुई में हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान इन कई जिलों में हवा की गति तेज रहने की संभावना है। इसके अलावा मेघगर्जन और बिजली गिरने की अधिक संभावना है। इसीलिए इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

आज पूरे बिहार में बारिश होने की संभावना है, लेकिन अररिया और किशनगंज में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा राजधानी पटना समेत बाकी 26 जिलों में मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। इसीलिए इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

अगले 24 घंटों के लिए गया, नवादा और औरंगाबाद में आंधी, बारिश और बिजली गिरने का ‘यलो अलर्ट’ है। वहीं, 19 अप्रैल तक बिहार के पूर्वी इलाकों में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

Related posts

राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का निधन, लखनऊ पीजीआई में ली अंतिम सांस…

Bihar Now

तेजस्वी यादव को गोपालगंज कूच करने की नहीं मिली इजाजत, तेजस्वी के आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात,अब क्या होगी आरजेडी की रणनीति ?…

Bihar Now

रफ़्तार का कहर : पीकअप वैन की चपेट में आने से एक साइकल सवार की मौत…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो