Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार बंद का दिखने लगा व्यापक असर

राजधानी की सड़कों पर उतरे पप्पू समर्थक, कई जगह गाड़ियों की तोड़फोड़

CAA और एनआरसी के खिलाफ वामदलों के साथ जाप पार्टी के द्वारा किए गए बिहार बंद का व्यापक असर अब दिखने लगा है। राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिलों में पप्पू समर्थक, माले कार्यकर्ता सड़कों पर उतर गए हैं ।

हालांकि कई जगहों से कई जगहों से तोड़फोड़ की भी खबरें आ रही हैं सैकड़ों की तादाद में तमाम विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर केंद्र सरकार के नीति के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं कई जगह ट्रेनों की आवाजाही को बाधित किया गया है हालांकि इससे आम जनों को ही खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें कि पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज तमाम विपक्षी दल एनएसयूआई वाम दल जाप पार्टी समेत कई अन्य पार्टियों ने बिहार बंद का ऐलान किया था जिसको लेकर आज बिहार बंद किया गया है। हालांकि वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी को राजेंद्र नगर टर्मिनल पर प्रदर्शन करते हुए पुलिस ने आज सुबह ही गिरफ्तार कर लिया है। अब देखने वाली बात यह है पप्पू समर्थक शांति पूर्वक बिहार बंद को सफल बनाते हैं या उग्र भीड़ होते हुए नजर आएंगे ?

Related posts

बेगूसराय में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप, एक ही परिवार के 3 लोगों की गोली मारकर हत्या…

Bihar Now

RJD सांसद ने बोला केंद्र और राज्य सरकार पर हमला

Bihar Now

मधुबनी में रील बनाने में एक और युवक की हुई मौत… स्टंट करने के दौरान हुआ हादसा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो