Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में ‘ब’हार है,अपराधियों की “जयजयकार” है ! … अपराधियों ने थानेदार को मारी गोली, पुलिस महकमे में हड़कंप…

सासाराम बिहार :- बिहार में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें किसी का डर नहीं वर्दी तो मानो उनके लिए बच्चों का खेल हो जब चाहा जिसे चाहा उसे लूट लिया और फिर उसकी हत्या कर दी । ऐसा ही ताजा मामला बिहार के रोहतास जिले के सामने आया है । जहां बेखौफ अपराधियों ने गुरुवार की सुबह रोहतास जिले के सासाराम में दरिगाँव थाना के थानेदार दिवाकर कुमार को NH-2 पर गोली मार दी है । थानेदार को गोली मारने की घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है । वही बदमाशों द्वारा एक थानेदार को गोली मारने के बाद पुलिस महकमे में भी चर्चाओं का दौर गर्म हो गया है कि अपराधियों के मनोबल इतने बढ़ गए हैं कि वह रात चलते अब थानेदार को गोली मारने लगे हैं । वहीं घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे 2 पर कंचन होटल के समीप गुरुवार की अहले सुबह बाइक सवार 7 से 8 की संख्या में अपराधियों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर जा रही गाड़ियों को रोककर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। जिसके बाद दरिगाँव थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार को इसकी सूचना मिली।

सूचना के बाद दरगाह थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार दल बल के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर स्थित कंचन होटल के समीप पहुंचे। तभी 7 से 8 की संख्या में बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार को गोली लगी है। घटना को अंजाम देकर सभी बाइक सवार अपराधी फायरिंग करते हुए भाग निकले। लेकिन पुलिस ने मौका-ए-वारदात से अपराधियों द्वारा प्रयोग किए जा रहे एक अपाचे मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। वहीं घायल थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार को सासाराम सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

घटना की सूचना के बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंच चुकी है वहीं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पूरे जिले में नाकाबंदी कर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

Related posts

Breaking : शिक्षामंत्री Prof.चन्द्रशेखर ऑफिस के बजाय पहुँचे RJD कार्यालय, आखिर चल क्या रहा है ?…

Bihar Now

एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर JDU की सहमति, पूर्व राष्ट्रपति से मिले संजय झा और ललन सिंह…

Bihar Now

दरभंगा में उधार पैसा मांगने पर एक महिला के साथ बदसलूकी, FIR दर्ज .. तफ्तीश में जुटी पुलिस…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो