Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

शिक्षक नियुक्ति हंगामे पर नीतीश ने तोड़ी चुप्पी, कहा- साथ में जब थी BJP,तो कुछ नहीं बोलता था, अलग होने पर यूं ही अंड बंड बोलता रहता है…

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) शिक्षक नियुक्ति पर बिहार में मचे सियासी घमासान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुप्पी तोड़ी है।

सीएम नीतीश ने बीपीएससी शिक्षक बहाली पर सवाल उठाने और घोटाले के आरोप लगाने वालों पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष यूं ही अंड बंड बोलते रहता है। शिक्षक नियुक्ति में कहीं कोई गड़बड़ी नहीं है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में लगभग 14 हजार करोड़ रुपये की बिजली परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। कार्यक्रम समाप्ति के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उनसे पूछा गया कि बीजेपी समेत अन्य विपक्षी दलों के नेता लगातार शिक्षक बहाली पर सवाल उठा रहे हैं।

सीएम नीतीश ने बीपीएससी शिक्षक नियुक्ति पर उठ रहे सवालों को बेमानी बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षक नियुक्ति में कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। विपक्ष यूं ही अंड बंड बोलते रहता है। पहले लोग कहां बोलते थे।

बता दें कि विजय सिन्हा, सम्राट चौधरी समेत बीजेपी कई नेता शिक्षक बहाली में गड़बड़ी के आरोप लगा चुके हैं। एनडीए में शामिल HAM, एलजेडी और आरएलजेडी जैसी पार्टियां भी लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर है।

पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने बी ऐप पर पढ़ें बहाली में पैसे देकर शिक्षकों की नौकरियां देने के आरोप लगाए । वहीं, चिराग पासवान ने डोमिसाइल नीति को गलत बताया और बाहरी उम्मीदवारों को नौकरी देने का विरोध किया है।

दूसरी ओर, नीतीश सरकार चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटने जा रही है। इसके लिए पटना के गांधी मैदान में गुरुवार को बड़ा समारोह आयोजित किया गया है।

इसमें सीएम नीतीश कुमार खुद नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे। विभिन्न जिलों से हजारों नए शिक्षकों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।

Related posts

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला अस्पताल परिसर, एक महिला सहित दो लोग घायल.. PMCH परिसर पहुंची कई थानों की पुलिस…

Bihar Now

प्रख्यात वरिष्ठ पत्रकार गंगेश झा का निधन, पत्रकारों में शोक की लहर..

Bihar Now

एक बार फिर शर्मसार हुई मानवता, अपने बेटे के शव को वृद्ध पिता बोरे में बंद कर 3 किमी तक चला पैदल, पुलिस ने किया था मिसिंग का मामला दर्ज !..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो