Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने नम आंखों से ‌अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा – प्रधानमंत्री के तौर पर उनके कार्यकाल को देश हमेशा याद रखेगा…

दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर बिहार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व विधान परिषद में दल के नेता डॉ मदन मोहन झा ने उनके आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और परिजनों को ढांढ़स बढ़ाया…

पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद बिहार विधान परिषद में दल के नेता व पूर्व अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश के आर्थिक, सामाजिक और लोकतांत्रिक विकास के लिए अपन जीवन समर्पित कर दिया।

सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, खाद्य सुरक्षा कानून सहित कई केंद्रीय विश्वविद्यालय और आईआईटी वगैरह उन्होंने अपने दस वर्षों के कार्यकाल में देश को समर्पित किया।

निडर और निर्भीक व्यक्तित्व के धनी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश को 1991 में देश के आर्थिक विकास की नींव रखी और उसके बदौलत ही वैश्विक मंदी के दौर में भी देश के आर्थिक विकास की गति बरकरार रही। प्रधानमंत्री के तौर पर उनके कार्यकाल को देश हमेशा याद रखेगा।

 

Related posts

Breaking : आरा में दिनदहाड़े लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने मारी गोली, सीमेंट व्यवसायी के स्टाफ को मारी गोली, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम…

Bihar Now

बिहार में बेखौफ बदमाश… बेगूसराय में दिनदहाड़े हत्‍या, दो युवकों को मारी गोली, एक की मौत…

Bihar Now

ठीक है…नून रोटी खाएंगे कोरोना को भगाएंगे… ठीक है…एक प्रवासी ने गीतों के जरिए सीएम से की संवाद…सुनकर मुस्कुराते रहे सूबे के मुखिया और सुर में सुर मिलाकर कहते रहे- ठीक है…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो