Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

सीतामढ़ी में बागमती नदी में चार बच्चे डूबे, तीन की मौत, एक की तलाश जारी, मचा कोहराम

बिहार के सीतामढ़ी में बागमती नदी में स्नान करने के दौरान मंगलवार को चार बच्चे डूब गए. इस घटना में तीन बच्चे की मौत हो गई और एक बच्चे की तलाश अभी जारी है. घटना की जानकारी के बाद गांव में कोहराम मच गया. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी के मिलते ही ग्रामीण नदी के पास पहुंचे और बच्चों की खोजबीन में जुट गए. तीन बच्चों का शव मिल चुका है. चारों बच्चे एक ही गांव के हैं. नदी के तट पर सैकड़ों की भीड़ जुटी हुई है. घटना सुप्पी प्रखंड की है.

बच्चों की तलाश में एसडीआरएफ की टीम जुटी

बागमती नदी में डूबकर जान गंवाने वाले तीन बच्चों के शव को स्थानीय लोगों की मदद से नदी से निकाल लिया गया है, जबकि एक बच्चा अभी भी लापता है. उसके शव की तलाश की जा रही है. सूचना मिलते ही कुछ घंटों के अंदर मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई और लापता बच्चे की खोज में जुट गई. हालांकि काफी कोशिशों के बावजूद अभी तक एक शव नहीं मिल सका है. स्थानीय प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद हैं.

पीड़ितों को मिलेगी सरकारी सहायता

घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि तीन बच्चों का शव नदी से निकाला जा चुका है. चौथे बच्चे की खोज की जा रही है. एनडीआरएफ की टीम मौके पर तलाश जारी रखी है. वहीं, पूर्व विधायक टुन्ना ने बताया कि पीड़ित परिवार को सभी तरह की सरकारी सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी. उन्हें निजी कोष से राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी. तीन बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है.

 

 

Related posts

डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद को स्पीकर विजय सिन्हा की नसीहत,अपना तेवर विभाग में दिखाइए..

Bihar Now

ATM में रुपए डालने वाला कर्मी ने ही गायब किया नगद, गिरफ्तार…

Bihar Now

चार मिनट में लाखों के गहनों की लूट, बिहार के रोहतास में दिनदहाड़े ज्लेवरी शोरूम लुटेरों का तांडव…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो