Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

IAS संजीव हंस के ठिकानों पर रेड: 3 ठिकानों पर ED कर रही है छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में हो रही है कार्रवाई

IAS संजीव हंस की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पटना से दिल्ली तक मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में 3 ठिकानों पर ED की छापेमारी जारी है। कुछ दिन पहले ही ED ने संजीव हंस के खिलाफ मनी लैंड्रिंग एक्ट के तहत एक नया मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान ED को संजीव हंस की पत्नी के अलावा उनके कई रिश्तेदारों के खिलाफ भी सबूत मिले थे। इसी के तहत आज सुबह से कार्रवाई जारी है।

90 लाख कैश और 13 किलो चांदी हुआ था जब्त

इससे पहले वरीय आईएएस संजीव हंस और राजद के पूर्व विधायक गुलाब यादव के करीबियों के ठिकानों से ईडी ने 90 लाख कैश और 13 किलो चांदी की सिल्ली जब्त किया था। इनके ठिकानों से कई बेनामी संपत्ति के दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक्स साक्ष्य भी मिले थे।

ईडी ने संजीव और गुलाब के करीबियों के दिल्ली, कोलकाता और मुंबई स्थित चार ठिकानों पर बुधवार को सर्च किया था। दो माह पहले ईडी ने मनी लाउंडिंग मामले में संजीव व गुलाब के पटना, पुणे, पंजाब, दिल्ली, नोएडा समेत देश के दर्जनभर ठिकानों पर छापेमारी की थी।

Related posts

पशुओं के साथ हो रहे क्रूरता को रोकने एवं जागरूकता के लिए समाहरणालय में हुई बैठक

Bihar Now

बिहार में होगी बम्पर बहाली… तीन विभागों में 5 हजार से अधिक नए पद की स्वीकृति… नीतीश कैबिनेट में 35 एजेंडों पर लगी मुहर…

Bihar Now

जूनियर रवि किशन के नाम से मशहूर लोक गायक रवि किशन के छठ गीत की सोशल मीडिया पर धूम…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो