Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking: आरा में अनकंट्रोल अपराधी, अपराधियों ने ऑटो चालक को मारी गोली..

जख्मी युवक का सदर अस्पताल में कराया जा रहा है इलाज

घटना का कारण स्पष्ट नहीं,तफ्तीश में जुटी पुलिस

धनगाई थाना क्षेत्र के शिवपुर मंदिर के समीप रविवार की दोपहर घटी घटना

आरा – भोजपुर जिले के धनगाई थाना क्षेत्र के शिवपुर मंदिर के समीप रविवार की दोपहर बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने एक ऑटो चालक को गोली मार दी।जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।इसके बाद उसे ईलाज के लिये जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार जख्मी जगदीशपुर नगर वार्ड नंबर 13 निवासी मो.नन्हे का 35 वर्षीय पुत्र मो. रुस्तम है।इधर जख्मी मो. रुस्तम ने बताया कि वह सुबह जगदीशपुर बाजार से ऑटो पर पलाई लादकर तीयर थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव जा रहा था।उसी बीच शिवपुर मंदिर के समीप बाइक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने बीच रास्ते में उसके ऑटो को रुकवाया।इसके बाद उसके सीने पर बंदूक तान दी।

उसी बीच रुस्तम से हाथापाई हो गई उसी दौरान उनलोगों ने रुस्तम को गोली मार दी।जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।जख्मी को गोली दाहिने साइड कंधे पर लगी है।हालांकि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

राकेश कुमार, बिहार नाउ,आरा

Related posts

प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों को M.A.C.P योजना का लाभ देने की मांग..पूर्व JDU MLC ने की नीतीश सरकार से मांग…

Bihar Now

Big Breaking : बाहर फंसे छात्रों के स्वराज्य लौटने का रास्ता साफ, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइंस,सीएम ने केंद्र को दिया धन्यवाद, विपक्ष ने छात्रों को जल्द लाने के लिए सीएम से किया आग्रह…

Bihar Now

बिहार में बस में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, पटना से बेतिया जा रही बस में लड़की से दुष्कर्म … ड्राइवर सहित दो गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी ! ..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो