Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : भूकंप के झटके के बाद पीएम ने की सीएम नीतीश से बात.. सीएम ने आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट व स्थिति पर निगरानी रखने के दिए निर्देश..

आज देर शाम बिहार के कई इलाकों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए जाने के पश्चात मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने आपदा प्रबंधन विभाग और सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह अपने क्षेत्र में भूकंप से किसी प्रकार की हुई क्षति का अविलंब आकलन करा लें और स्थिति का लगातार अनुश्रवण करें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों को सतर्क एवं सचेत रहने के लिए भी समुचित करवाई सुनिश्चित करें।
भूकंप के झटके महसूस किए जाने के पश्चात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फोन कर स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग को लगातार सचेत एवं सतर्क रहने और स्थिति पर लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है।

Related posts

जातीय जनगणना पर आज फिर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, सरकार का पक्ष सुनेगी कोर्ट …

Bihar Now

एक बार फिर शर्मसार हुआ बिहार…पटना में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार..

Bihar Now

हाजीपुर में युवक पर एसिड अटैक !… शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गया था प्रेमी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो