Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

CM नीतीश के काफिले के लिए रोकी गई एम्बुलेंस…हलक में अटकी मरीजों की जान…रोते बिलखते रहे परिजन…”सु”शासन सरकार की ये कैसी प्रथा ?….

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा रहा है कि नीतीश के काफिले को जाने में कोई दिक्कत नहीं हो इसके लिए लोगों की जान तक दांव पर लगाई जा रही थी।

दरअसल, रविवार को गायघाट पुल से सीएम नीतीश का काफिला गुजर रहा था, इस दौरान सुरक्षा में तैनात पुलिस के जवानों ने गायघाट पुल पर ट्रैफिक को रोक दिया। इस दौरान वहां से गुजरने वाले कई एम्बुलेंस को भी रोक दिया गया।

जहां एक तरफ नीतीश कुमार जनता दरबार लगाकर लोगों की फरियाद सुनते है और उनकी समस्याओं को जल्द से जल्द निपटाने के लिए अधिकारियों को आदेश देते नजर आते है। उनसे मिलने दूर-दूर से फरियादी आते है और उन्हें सांतवना दी जाती है कि उनकी समस्या जल्द निपटा दी जाएगी। लेकिन नीतीश के काफिले को गुजरने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए एम्बुलेंस को रोक दिया गया और नीतीश खामोश रहें…

मुख्यमंत्री के सामने लोगों की जिंदगी हारती नजर आई। एम्बुलेंस को रोकने पर मरीज के परिजन जाने देने का आग्रह करते रहे, रोते चिखते रहे पर उनकी फरियाद वहां सुनने वाला कोई नहीं था। जबकि देश में किसी भी हाल में एम्बुलेंस को रोकने का प्रावधान नहीं है। इस दौरान लोगों ने भी नाराजगी जाहिर की और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Related posts

ओडिशा में बड़ा ट्रेन हादसा, मालगाड़ी से टकराई कोरोमंडल एक्सप्रेस, रेसक्यू ऑपरेशन जारी…

Bihar Now

Exclusive: मिथिला को मिली “Airport” की सौगात या सौतेला व्यवहार ?…जवाब दे सरकार !…

Bihar Now

मानवता हुई शर्मसार ! … जमुई में कूड़े में मिली मासूम, बच्ची को झोले में ले जाता CCTV में कैद हुआ आरोपी… रेप के बाद मर्डर की आशंका…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो