Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

JDU विधायक के बेटे की गुंडागर्दी, जमीन कब्जा करने के लिए कई राउंड फायरिंग, 4 घायल…

भागलपुर,औद्योगिक थाना क्षेत्र के एलआईसी कॉलोनी के पास जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष की जमकर पिटाई कर दी। वहीं इसी क्रम में 8 से 10 राउंड फायरिंग भी की गई। जिसमें रवि नाम के युवक के सिर में गोली लगी है।

वही चार लोग घायल भी हुए हैं। जिनमें लाल बहादुर सिंह पत्नी माधुरी प्रसाद बेटा वीर बहादुर और बेटे का दोस्त रवि को गोली लगी है। वही पीड़ित का कहना है कि वह अपने जमीन पर कुछ काम कराने गए थे। इसी क्रम में विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल और उनके अन्य सहयोगियों के द्वारा मारपीट की यू गई और गोली भी चलाया गया। जिसमें एक को गोली लगी है। वही गोली लगने से रवि गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका इलाज जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में किया जा रहा है।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि जबरन विधायक के द्वारा जमीन पर कब्जा करने को लेकर घटना को अंजाम दिलवाया गया है। जिसमें उनका बेटा खुद मौके पर मौजूद होकर गोली चलाया है और मारपीट की घटना को अंजाम दिया है।

विवेक कुमार, बिहार नाउ, भागलपुर

Related posts

सीएम नीतीश के नाक के नीचे एक सरकारी स्कूल से भारी संख्या में शराब की खाली बोतलें बरामद… सीएम साहब, क्या यही है शराबबंदी ?…

Bihar Now

बिहार में राजभवन और शिक्षा विभाग में टकराव:केके पाठक की बैठक में एक भी कुलपति नहीं पहुंचे; राजभवन ने कहा था-मुख्यालय नहीं छोड़ना है

Bihar Now

कांग्रेस प्रदेशध्यक्ष का बड़ा बयान, अयोध्या जाने से हमें कौन रोक सकता है… बीजेपी वालों से ज्यादा पूजा पाठ करते हैं, बिहार में मजबूती से महागठबंधन चुनाव लड़ेगी….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो