Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पटना के PMCH में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन भवन का छज्जा गिरा… हादसे में मजदूर की मौत, अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल ….

पटना: राजधानी पटना से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है. पीएमसीएच अस्पताल परिसर में बड़ा हादसा हुआ है. में पीएमसीएच में निर्माण कार्य के दौरान भवन का छज्जा गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई.

निर्माण कार्य में काफी संख्या में मजदूर लगे हुए हैं. कार्य के दौरान परिसर में निर्माणाधीन भवन का छज्जा अचानक गिर गया. इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है.

बता दें की राजधानी पटना के पीएमसीएच में इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है. पुराने भवनों को तोड़कर नया भवन बनाया जा रहा है. मंगलवार को काम के दौरान दीवार का बड़ा का टुकड़ा मजदूर पर गिर गया.

जिससे दीवार में लगा रॉड मजदूर के शरीर में घुस गया. इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक मजदूर का नाम मुकेश कुमार यादव है, जो समस्तीपुर जिले का रहने वाला था.

हादसे के बाद पीएमसीएच परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पीरबहोर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले भी पीएमसीएच में निर्माण कार्य के दौरान हादसा हुआ था. जिसमें कई लोग बाल बाल बचे थे. उसी कड़ी में आज पीएमसीएच में फिर से बड़ा हादसा हुआ है. इधर, शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है

Related posts

दरभंगा DON BOSCO SCHOOL के छात्रों ने CBSE 10 th की परीक्षा में लहराया परचम, शत प्रतिशत हासिल की सफलता…

Bihar Now

बेकाबू अपराध को ले भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने डीएम से मिल सौंपा ज्ञापन 

Bihar Now

चुनाव को लेकर RJD का बड़ा दावा !… अब घर -घर में ‘तेजस्वी मॉडल’ की चर्चा, परिणाम स्वरूप मिलेगा जनता का आर्शीवाद…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो