Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

परिवारिक कलह को लेकर एक छात्र ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

बेगूसराय में पारिवारिक विवाद की वजह से एक छात्र ने पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली । घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के साहेबपुर कमाल वार्ड 12 की है ।

बताया जा रहा है कि इंटर का छात्र प्रिंस कुमार कुछ दिनों से गुमसुम रहता था तथा परिवार के लोगों से भी गुस्सा होकर बात करता था । आक्रोशित होकर परिवार के लोग भी उसे डांट डपट कर देते थे । आज सवेरे जब घर के सभी लोग गंगा स्नान के लिए गए हुए थे इसी दौरान प्रिंस कुमार ने पंखे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली ।

जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो प्रिंस कुमार को मृत अवस्था में पाया फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई । फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आगे की छानबीन में जुट गई है ।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

Exclusive: गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया सहरसा, पुलिस के लिवास में हुई सैकड़ों राउंड फायरिंग, सरगना रामानंद यादव समेत तीन की मौत, 4 घायल.. बेखबर प्रशासन !…

Bihar Now

रमेश झा महिला महाविद्यालय में भी मनाया गया भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री का जन्मदिन…

Bihar Now

पत्रकारों पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर खेसारी लाल यादव के खिलाफ मामला दर्ज, AIRA ने दर्ज कराया मामला…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो