Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज ! … तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…

बिहार में पिछले कुछ दिनो से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद बिहार के कई इलाकों में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। इसी बीच पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के विभिन्न जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है..

मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से 26 मई तक बिहार के कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है जबकि कुछ जिलों में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है..

मौसम विभाग के अनुसार अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसी दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.

विभाग के अनुसार मौसम में इस बदलाव के लिए मुख्य रूप से समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक चक्रवाती परिसंचरण को जिम्मेदार ठहराया गया है.

Related posts

इंडी गठबंधन के संयोजक बनने के प्रस्ताव को नीतीश कुमार ने किया खारिज, “कांग्रेस से ही बनना चाहिए चेयरपर्सन”…

Bihar Now

सीएम नीतीश ने दी करोड़ों की सौगात, सिमरिया घाट पर रिवर फ्रंट निर्माण कार्य का किया लोकार्पण

Bihar Now

लॉक डाउन के दौरान चली गोली,एक की हालत नाज़ुक…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो