Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ने नये निर्माणाधीन समाहरणालय भवन परिसर का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य जल्द पूर्ण कराने का दिया निर्देश…

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नये निर्माणाधीन समाहरणालय भवन परिसर के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को निर्माण कार्य की अद्यतन प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने नये समाहरणालय भवन के अंतर्गत निर्माण किए जा रहे विभिन्न हिस्सों की जानकारी देते हुए बताया कि मई माह के अंत तक नये समाहरणालय भवन का निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस नये समाहरणालय भवन का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण कराएं। नया समाहरणालय भवन बन जाने पर एक ही छत के नीचे जिला प्रशासन के सभी कार्यालय होंगे, इससे लोगों को काफी सहूलियत होगी और उन्हें अधिक सुगमता से सेवा प्रदान की जा सकेगी।

निरीक्षण के दौरान वित्त, वाणिज्यकर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव एवं प्रमण्डलीय आयुक्त कुमार रवि, पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

पटना में LIVE एनकाउंटर ! … फायरिंग करके घर में घुसे बदमाश, मौके पर पहुंची 4 थानों की पुलिस

Bihar Now

प्रधानमंत्री को लेकर JDU के पोस्ट पर भड़के सम्राट, कहा – पहले अपने पाप के बारे में बताएं नीतीश, तब करें प्रायश्चित की बात…

Bihar Now

मधेपुरा में BJP कार्यालय को उपद्रवियों ने बनाया निशाना…किया आग के हवाले…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो