Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

विधानसभा परिसर में मिली शराब की खाली बोतलें, शराबबंदी पर खड़े हुए सवाल….तेजस्वी यादव ने सीएम से मांगा इस्तीफा

बिहार में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पुलिस अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को शराब नहीं पीने की शपथ दिला रहे हैं. विधानसभा में बीते दिनों सभी विधायकों ने शराब नहीं पीने की शपथ ली थी. लेकिन आज विधानसभा परिसर में ही शराब की खली बोतलें मिलने के मामले ने पूरे सदन को शर्मसार कर दिया है. इस बात की सूचना जब विपक्ष के नेताओं को मिली तो उन्होंने सरकार को खूब आड़े हाथ लिया.

शराबबंदी को लेकर सरकार लाख दावे करती है. पुलिस प्रशासन की टीम हर दिन शराब पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है, लेकिन सरकार के दावों और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल तब खड़े होने शुरू हो गए हैं, जब खुद लोकतंत्र के मंदिर में शराब की बोतलें बिखरीं पाई गई, जिसके बाद हड़कंप मच गया…

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को जब इसकी जानकारी तो वह खुद मौके पर पहुंच गए. वहां उन्होंने खुद शराब की पड़ी खाली बोतलें देखीं. इसके बाद उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा. तेजस्वी ने कहा कि जिस जगह पर बोतलें मिलीं हैं, वहां से महज 50 मीटर की दूसरी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का चैम्बर है. अगर इतने पर भी सीएम की आंख नहीं खुलती है तो क्या कहा जा सकता है.

 

­

Related posts

सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था, घर पर पुलिस की तैनाती के बावजूद अंधाधुंध फायरिंग

Bihar Now

मुजफ्फरपुर में बाढ़ का दिखा प्रकोप, बागमती नदी के जलस्तर बढ़ने से कई घरों में घुसा पानी…

Bihar Now

Breaking: इलाज कराने हॉस्पिटल आए एक मरीज की लाश बगल के दुकान में लटकता हुआ बरामद, अस्पताल छोड़ फरार हुए डॉक्टर … अस्पताल में तोड़फोड़,गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो