Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीयहॉलीवुड

शराबबंदी का सच : अवैध शराब का कारोबार जारी, एक घर से 50 कार्टून शराब बरामद…

बेगूसराय में शराबबंदी के बीच अवैध शराब का कारोबार लगातार जारी है। इसी कड़ी में गढ़पुरा थाना पुलिस ने सुजानपुर गांव निवासी राम शोभित सहनी के घर छापेमारी की। इस छापेमारी में पुलिस ने 50 कार्टून विदेशी शराब को जहां बरामद किया वहीं घर से राम शोभित सहनी की पत्नी को हिरासत में लिया है ।

फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है कि आखिर शराब कहां से लाई गई थी और किसे बेचा जा रहा था। दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राम शोभित सहनी के घर से अवैध शराब का कारोबार हो रहा है इसी सूचना पर आज सुबह पुलिस ने छापेमारी कर शराब बरामद किया है।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

Pokies In Perth

Bihar Now

लॉक डाउन के बीच शुरू हुआ वाहनों का रजिस्ट्रेशन…

Bihar Now

सिविल सेवा परीक्षा को पास करने के लिए सिर्फ कड़ी मेहनत नहीं बल्कि स्मार्ट वर्क की भी आवश्यकता,आयोजित सेमिनार में चाणक्या के डायरेक्टर ने रखे विचार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो