Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

शेखपुरा पहुंचे लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।

रविशंकर कुमार रिपोर्ट बिहार नाउ।

शेखपुरा : जिले के निजी सभागार में लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पहुंचे एवं जमुई लोकसभा के सांसद प्रत्याशी अरुण भारती को कार्यकर्ताओं के द्वारा फूल माला पहनकर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर एनडीए

गठबंधन के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मौके परलोकसभा चुनाव को लेकर कहीं अहम मुद्दों पर चर्चा किया गया। पत्रकारों से बात करते हुए लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जमुई लोकसभा से एनडीए के लोजपा रामविलास सांसद प्रत्याशी के रूप में अरुण भारती गुरुवार को अपना नामांकन कराएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 400 के पार लक्ष्य से भी हम लोग आगे बढ़ जाएंगे।

2019 के बाद से एनडीए ज्यादा मजबूती से काम कर रही है। इस बार एनडीए ही जीतेगा जिसमें कहीं से भी कोई शक नहीं है। इस मौके पर सांसद प्रत्याशी अरुण भारती ने कहा कि राजनीति में प्रत्यक्ष रूप से पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं जिसको लेकर मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का शुक्र गुजार हूं उन्होंने कहा कि इस बार मोदी जी के लक्ष्य 400 का पार करके लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में चुनेंगे। उन्होंने कहा की जो चिराग

पासवान की प्राथमिकता रही है वही प्राथमिकता हमारी भी रहेगी। जो काम को उन्होंने आगे बढ़ाया है उसे और आगे बढ़ाया जाएगा और जो बच गई है उसे पूरा किया जाएगा। इस मौके पर भारी संख्या में एनडीए के नेता गण साहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

Bihar Now

“हिन्दू धर्म ही सनातन धर्म है, नहीं मानने वाले अपना लें इस्लाम धर्म”… गिरिराज सिंह का बड़ा हमला …

Bihar Now

Ruidoso Nz Casinos

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो